अनीषा चौधरी ने 720 में से 635 अंक प्राप्त कर रचा इतिहास

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी 2026' (NEET UG 2026) के परिणाम घोषित होने के साथ ही क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। ग्राम रामपुरा डाबड़ी की होनहार छात्रा अनीषा चौधरी ने परीक्षा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 720 में से 635 अंक अर्जित कर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

अनीषा चौधरी, कैलाश चंद निठारवाल एवं लक्ष्मी निठारवाल की सुपुत्री हैं। अनीषा की इस अभूतपूर्व सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। परिणाम आते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं।

अपनी इस शानदार सफलता पर बात करते हुए अनीषा ने बताया कि डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना उनका बचपन का सपना था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट विश्वास, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी नियमित पढ़ाई को दिया।

अनीषा चौधरी ने बताया कि "सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अगर आप अनुशासित होकर, बिना हिम्मत हारे अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। मेरे माता-पिता ने हर परिस्थिति में मेरा हौसला बढ़ाया।"

बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर भावुक होते हुए पिता कैलाश चंद निठारवाल और माता लक्ष्मी निठारवाल ने कहा कि अनीषा बचपन से ही पढ़ाई में कुशाग्र और बेहद मेहनती रही है। उसने दिन-रात एक करके यह मुकाम हासिल किया है। हमें पूरा विश्वास है कि वह एक बेहतरीन डॉक्टर बनकर समाज के हर वर्ग की सेवा करेगी और देश का नाम रोशन करेगी।

अनीषा की इस गौरवमयी उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments