गोरधनपुरा स्कूल ने दिया ग्रीन इंडिया का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोरधनपुरा में पर्यावरण संरक्षण हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम के संकल्प के साथ वृक्षारोपण उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शर्मिला आढा एवं एसीबीईओ एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड पलसाना के प्रभारी सहायक जिला आयुक्त इंदू कला महला उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संघ पलसाना के सचिव पवन कुमार शर्मा ने  स्काउट एवं गाइड की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस विद्यालय के ब्लॉक में सर्वाधिक स्काउट राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करेंगे। स्थानीय अभिभावक अपने बच्चों को स्काउट गाइड रोवर रेंजर गतिविधि से जोड़ें।

मुख्य अतिथि गजानंद कुमावत ने कहा कि "वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है।"

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शर्मिला आढा ने कहा कि "विद्यालयों में वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती हैं। आज का पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बनेगा।"

एसीबीईओ इंदू कला महला ने कहा कि "हर विद्यार्थी यदि एक-एक पौधे की जिम्मेदारी ले, तो विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र हराभरा बन सकता है। वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। 

मैडम ने प्रत्येक विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधि को प्रभावी रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। मौके पर ही भामाशाह सतीश सिंह शेखावत के द्वारा स्थानीय विद्यालय के 20 स्काउट छात्रों एवं 20 गाइड छात्राओं को स्काउट गाइड की यूनिफॉर्म विद्यालय को उपलब्ध कराई गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा 'पेड़ लगाएं – पर्यावरण बचाएं' का संदेश दिया। 

इस मौके पर सतीश सिंह शेखावत, प्रहलाद सिंह गढ़वाल, रणजीत सिंह हरितवाल, नरेश सिंह शेखावत, गणपत राम निठारवाल, उम्मेद सिंह, विजय कुमार शर्मा, शंकर लाल निठारवाल, रामेश्वर लाल बिजारणिया, मोहनलाल देवंदा, ताराचंद सैनी, भागीरथ सिंह बिजारणिया, मोहनलाल वर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा |

रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments