बजाज नगर में प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक मोटिवेशनल सेशन एक्सीलेंस इन लाईफ का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, बजाज नगर, जयपुर में विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक मोटिवेशनल सेशन “एक्सीलेंस इन लाईफ” का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देश- विदेश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर प्रो. रमेश के. अरोड़ा थे। उनके साथ डॉ. कामलिनी तथा श्रीप्रिया ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास तथा प्रभावी संवाद कौशल पर उपयोगी सुझाव दिए। 

अपने मोटिवेशनल सेशन में प्रो. अरोड़ा ने कहा कि मनुष्य को इंद्रधनुष की तरह जीवन जीना चाहिए। जिस प्रकार इंद्रधनुष सात रंगों से मिलकर बनता है, उसी प्रकार जीवन के भी सात रंग हैं-शारीरिक विकास, मानसिक उत्थान, भावनात्मक संतुलन, आध्यात्मिक एवं नैतिक श्रेष्ठता, पारिवारिक स्नेह, सामाजिक उपयोगिता तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता। 

उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सेवा, सहयोग और समय देने का भाव रखें तथा अपने व्यक्तित्व का विस्तार करें। सफलता का मूल मंत्र कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन और दृढ़ संकल्प है। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व छात्र अजय गुप्ता भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त ने  कहा कि छात्रों को समय के  पल- पल और साधनों के  कण- कण का सदुपयोग करना चाहिए एवं नवीनतम तकनीक से रूबरू रहना चाहिए, अन्यथा आप पिछड़ जाएंगे। 

प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. अरोड़ा के प्रेरक विचार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। उन्होंने 1975 बैच के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के हित में प्रोजेक्टर भेंट किए जाने पर उनका विशेष आभार व्यक्त किया और इसे विद्यालय के लिए एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल बताया।

इस अवसर पर के.वी. नम्बर-1 एलुमनाई संस्थान की अध्यक्ष पूनम खंगारोत, सचिव विपिन सांघी, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विक्रम सिंह 1975 बैच, विद्यालय के लगभग छह सौ छात्र एवं बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थी एवम शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा धन्यवाद ज्ञापन 1974 बैच के पूर्व छात्र एवं प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. (डॉ.) राजीव कुमार अग्रवाल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अहंकार का त्याग कर विनम्रता अपनाने, सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने, आत्मविश्वास के साथ निरंतर सीखते रहने तथा जीवन में अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन डॉ. शेफाली मेंदीरत्ता एवं एलुमनाई कोषाध्यक्ष उमेश जेठानी ने संयुक्त रूप से किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments