खर्चीली शादियाँ व भूली-बिसरी महान नारियाँ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

शादी थी दो दिलों का बंधन,

बन बैठी अब दिखावे का मेला।

कर्ज़ तले दबते हैं अपने,

फिर भी सजता झूठा मेला।

लाखों की रोशनी जलती है,

दिलों में फिर भी अँधियारा है।

एक दिन की झूठी शान के पीछे,

बरसों का कर्ज़ हमारा है।

बैंड, बाजा, ऊँची सजावट,

नाम बड़ा दिखलाना है।

रिश्तों की सच्ची गर्माहट से,

किसको अब मतलब रह जाना है?

सादा जीवन, ऊँचे विचार,

यही तो भारत की पहचान।

प्रेम जहाँ हो, सम्मान जहाँ हो,

वही है सबसे सुंदर वरदान।

आओ मिलकर प्रण यह लें,

दिखावे को अब दूर भगाएँ।

सरल विवाह का दीप जलाकर,

नई समाज की राह बनाएँ।


भूली-बिसरी महान नारियाँ

इतिहास के धूल भरे पन्नों में,

कितने उजले नाम छिपे हैं।

जिनके त्याग, तपस्या, साहस पर,

आज भी भारत के दीप जले हैं।

किसी ने ज्ञान का दीप जलाया,

किसी ने रण में शौर्य दिखाया।

किसी ने धर्म की राह दिखाई,

किसी ने जीवन का अर्थ बताया।

गार्गी की वाणी आज भी गूँजे,

मैत्रेयी का चिंतन अमर है।

विद्योत्तमा का तेज पुकारे,

ज्ञान ही मानव का असली घर है।

शांता का त्याग कौन बताए,

अनसूया का तप कौन गाए?

अपाला, लोपामुद्रा जैसी,

नारियाँ इतिहास सजाए।

झाँसी वाली रानी बनकर,

स्वाभिमान की ज्योति जलाई।

मीरा बनकर प्रेम सिखाया,

अहिल्या ने मर्यादा निभाई।

आओ फिर से उन्हें पुकारें,

उनका गौरव जग में लाएँ।

भूली-बिसरी महान नारियों को,

हर पीढ़ी तक हम पहुँचाएँ।

कवि - डॉ. प्रज्ञा गर्ग 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments