कल होगा नाटकवाला अभिनयशाला की अभिनय एवं रंगमंच कार्यशाला का समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) नाटकवाला कला मंच, आमेर द्वारा आयोजित "नाटकवाला अभिनयशाला" के अंतर्गत संचालित 11 दिवसीय अभिनय एवं रंगमंच कार्यशाला अपने अंतिम चरण में पहुँच गई है। कार्यशाला के दौरान नए एवं युवा कलाकारों को अभिनय, संवाद-अभिव्यक्ति, चरित्र निर्माण, मंच अनुशासन तथा रंगमंच की विभिन्न बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रसिद्ध रंगलेखक विमल कुमार द्वारा लिखित एवं दिलीप गुप्ता द्वारा नाट्य रूपांतरित व्यंग्य नाटक "एक चोर की आत्मकथा" की विशेष प्रस्तुति 21 जून 2026 को दोपहर 11 बजे कीर्ति स्तंभ स्थित नसियाँ जैन मंदिर सभागार, खोर दरवाजा, आमेर में आयोजित की जाएगी।

यह प्रस्तुति लहर डान्स ग्रुप द्वारा आयोजित समर डान्स हॉबी क्लास समापन समारोह के विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत होगी। इस अवसर पर नाटकवाला कला मंच के संस्थापक एवं निदेशक ओम प्रकाश सैनी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

संस्था के संस्थापक एवं निदेशक ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि नाटकवाला कला मंच की "घर-घर रंगमंच – हर दर रंगमंच" मुहिम का उद्देश्य नए कलाकारों को मंच प्रदान करना, रंगमंच को जन-जन तक पहुँचाना तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना का विस्तार करना है। इसी मुहिम के अंतर्गत नाटकवाला अभिनयशाला रंगमंच कार्यशाला के समापन पर यह नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जा रही है।

"एक चोर की आत्मकथा" हास्य, प्रेम, सामाजिक यथार्थ और राजनीतिक व्यंग्य से भरपूर नाटक है, जो व्यवस्था और समाज पर तीखे प्रश्न उठाते हुए दर्शकों को चिंतन के लिए प्रेरित करता है। समापन मंचन के उपरांत इस नाटक को विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्रामीण क्षेत्रों, सामाजिक संस्थाओं तथा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में प्रस्तुत करने की योजना है।

नाटकवाला कला मंच सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, सांस्कृतिक संगठनों एवं रंगमंच प्रेमियों से अपील करता है कि वे "घर-घर रंगमंच – हर दर रंगमंच" मुहिम से जुड़ें तथा अपने क्षेत्र में नाटकों के मंचन हेतु नाटकवाला कला मंच को आमंत्रित करें।

नाटकवाला कला मंच, आमेर इस अवसर पर लहर डान्स ग्रुप के निदेशक सत्यनारायण सैनी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है, जिन्होंने समर डान्स हॉबी क्लास समापन समारोह में नाटक की प्रस्तुति हेतु मंच प्रदान किया तथा रंगमंच एवं कला गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments