​भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का जन्मदिन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का जन्मदिन इस वर्ष भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे क्षेत्र में 'सेवा सप्ताह' के रूप में बेहद उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने इस पूरे सप्ताह को 'जनकल्याण और सेवा' को समर्पित करने का संकल्प लिया। 

इसके अंतर्गत चौमूं विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने में गौ-माता के संरक्षण, चारे-पानी की व्यवस्था, 'एक पेड़ मां के नाम' महा-अभियान के तहत वृक्षारोपण और स्वच्छता के लिए श्रमदान जैसे अनेक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने प्रातःकाल कामाख्या माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की खुशहाली, उन्नति तथा हर नागरिक की समृद्धि के लिए मंगल प्रार्थना की।

गौ सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्र सहित आसपास की विभिन्न गौशालाओं में गौ-माता के ग्रास के लिए 25 से अधिक चारे की पिकअप भेंट की गईं। इस पुनीत कार्य में भाजपा जिला प्रवक्ता अरविंद यादव द्वारा गौ सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन एक चारे की पिकअप भेंट कर सराहनीय योगदान दिया गया।

​चौमूं नगर मंडल: शनिवार को नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी के सानिध्य में स्टेशन रोड स्थित खेल स्टेडियम में श्रमदान व वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही उप जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, गौशाला में गौ-सवामणी, अनाथालय में बच्चों को भोजन और मंदिरों में महाआरती का आयोजन हुआ।

गोविंदगढ़ देहात मंडल: अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के सानिध्य में किशनपुरा गौशाला में गौ-पूजन किया गया। सिंगोदखुर्द में 'जीरामजी योजना' के तहत महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ, वहीं इटावा भोपजी में सुंदरकांड पाठ और वृक्षारोपण किया गया।

कालाडेरा देहात मंडल: अध्यक्ष लालचंद यादव के सानिध्य में चारणवास स्थित मूकबधिर स्कूल में बच्चों को भोजन कराया गया। नगरपालिका क्षेत्र कालाडेरा की अंतिराम गौशाला में गौ-पूजन, मंदिरों में रामायण पाठ और सरकारी चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए।

​बांसा देहात मंडल: अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया के नेतृत्व में अनंतपुरा, चीथवाड़ी और मोरीजा में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, तथा ढाणी गागोरिया (चीथवाड़ी) में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्र व राज्य सरकार के अनेक मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं तथा संगठन के पदाधिकारियों ने दूरभाष (फोन) और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 

इसके साथ ही, चौमूं विधानसभा क्षेत्र के प्रति उनके जुड़ाव और लोकप्रियता के चलते स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में जगह-जगह होर्डिंग्स और पोस्टर लगाकर अपने लाडले नेता को जन्मदिन की बधाइयाँ दीं, जो पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बने रहे।

इस अभूतपूर्व स्नेह और सेवा कार्यों पर आभार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा, "आप सभी कार्यकर्ताओं, स्नेहजनों और भामाशाहों के सहयोग से इस सेवा सप्ताह को सफल बनाने के लिए बेहद अनुकरणीय कार्य किया गया है। मेरे जन्मदिन पर आप सभी द्वारा धरातल पर किए गए ये जन सेवा के कार्य ही मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा और अनमोल उपहार हैं। नर सेवा ही नारायण सेवा है और भाजपा का हर कार्यकर्ता इसी अंत्योदय के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है।"

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments