रंगमंच आपके द्वार अभियान के तहत हुआ ‘मुझे वानर बना दो’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चौमूं के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘रंगमंच आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत बदनपुरा स्थित पंवार भवन में रंगमंच कलाकार सुनील सोगण द्वारा सामाजिक एवं पर्यावरणीय संदेश पर आधारित एकल नाटक ‘मुझे वानर बना दो’ का प्रभावशाली मंचन किया गया।

नाटक की कथा में दर्शाया गया कि भगवान द्वारा धरती पर भेजा गया इंसान समय के साथ अपने स्वार्थ और लालच के कारण शैतान का रूप धारण कर लेता है। आज का मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए वनों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है, नदियों को प्रदूषित कर रहा है तथा पहाड़ों को नष्ट कर प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ रहा है।

नाटक में यह संदेश दिया गया कि मनुष्य अब इंसान नहीं बल्कि वानर बनना चाहता है, ताकि वह पेड़ों पर रहकर प्रकृति का महत्व समझ सके, नदियों की रक्षा कर सके तथा अपने स्वार्थ के लिए किसी भी बेजुबान जीव की हत्या न करे। नाटक के अंत में इंसान का वानर में परिवर्तन मानव को प्रकृति संरक्षण का सशक्त संदेश देता है।

इस अवसर पर रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने बताया कि ‘रंगमंच आपके द्वार’ अभियान का उद्देश्य रंगमंच को जन-जन तक पहुँचाना तथा सामाजिक, शैक्षिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर जागरूकता फैलाना है। इसी उद्देश्य को लेकर इस अभियान की शुरुआत की गई है।

कार्यक्रम में घनश्याम जांगिड़, विक्की सैनी, दिव्या जांगिड़, अनुष्का जांगिड़, नेहा जांगिड़, रेखा जांगिड़, निकिता जांगिड़, कंचन देवी, गुड्डी देवी, हंसा देवी, श्योरती देवी सहित मोहल्ले के बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नाटक के संदेश की सभी ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments