जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

बड़गांव / उदयपुर (संस्कार सृजन)12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़गांव पंचायत समिति गार्डन में भव्य ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी मनसुख राम डामोर एवं विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची ने की।

ब्लॉक नोडल प्रभारी डॉ. विष्णु बंशीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बड़गांव ब्लॉक के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, उदयपुर के विद्यार्थियों तथा बीएसएफ के जवानों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. बंशीवाल की योग टीम  की योग प्रशिक्षक मोनल सेन द्वारा मंच संचालन किया गया व वर्षा राव, शुभम पूर्बिया, इरफान खान, पूजा जाट, कर्मप्रिय सालवी एवं आयुर्वेद नर्स प्रेमलता अहीर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित मिनट-टू-मिनट कॉमन योग प्रोटोकॉल का सफलतापूर्वक अभ्यास करवाया गया। 

समारोह में नायब तहसीलदार रमेश सिंह पुरोहित, सहायक विकास अधिकारी हितेश जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष (शहर)दीपक शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नारायण सिंह चंदाणा, बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहनलाल डांगी, जिला मंत्री (शहर)अशोक शर्मा, पूर्व सरपंच कैलाश शर्मा एवं एसटी मोर्चा उदयपुर जिला अध्यक्ष शंभू गमेती सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।

डॉ. विष्णु बंशीवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून से 20 जून 2026 तक बड़गांव ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर योग पूर्वाभ्यास एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लेकर योग के लाभ प्राप्त किए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने तथा इसके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथी योग दिवस पर बड़गांव ब्लॉक गार्डन में 730 लोगों ने योग का लाभ लिया एवं संपूर्ण बडगाव ब्लॉक में 8155 लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी ऐतिहासिक सहभागिता दर्ज की 

कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समस्त योग प्रशिक्षकों का सम्मान एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। साथ ही थूर गांव के उन पांच प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने योग के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई थी। उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर पंचायत समिति बड़गांव द्वारा सभी योग साधकों एवं उपस्थित लाभार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं योगमय ऊर्जा से परिपूर्ण रहा तथा सभी ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069