सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ स्काउट एवं गाइड कैप्टन बेसिक शिविर का हुआ समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर द्वारा स्थानीय संघ पलसाना के सरस्वती विद्यापीठ में चल रहे शिविर का समापन प्रार्थना सभा के साथ हुआ। 

एडीसी एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर मंजू यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय द्वारा स्थानीय संघ पलसाना के सरस्वती विद्यापीठ में सात दिवसीय गाइड कैप्टन यूनिट लीडर बेसिक कोर्स एवं स्काउट मास्टर बेसिक कोर्स का विधिवत रूप से समापन ध्वज अवतरण एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ किया गया। 

खुले सत्र में सभी संभागियों के सवालों का मौके पर ही निराकरण किया गया। बीती रात विशाल कैंप फायर के दौरान गाइड विंग में लीडर सरिता गढ़वाल ने प्रथम स्थान, ललिता मीणा ने द्वितीय तथा सुनीता वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्काउट विभाग में  लीडर राकेश स्वामी प्रथम, जितेंद्र सिंह शेखावात द्वितीय तथा कमलेश कुमार बगड़िया तृतीय स्थान पर रहे। 

अतिथियों के द्वारा सभी को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। चल रहे आवासीय शिविर का पीईईओ भागीरथ सिंह बाजडोलिया, विश्व हिंदू परिषद के सह कार्यवाहक बाबूलाल कुमावत, डॉ मुकेश कुमार स्वामी, पूर्व प्रभारी सहायक जिला आयुक्त गाइड सुलेखा स्वामी, सेवानिवृत्त वाइस प्रिंसिपल रिछपाल राम रूलानिया, जयपुर मंडल के पूर्व सीओ संजय सहगल आदि ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर चल रहे प्रशिक्षण की आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। 

प्रशिक्षणार्थियों से रूबरू होकर उनके दैनिक कार्यक्रम संबंधी जानकारी भी उनसे प्राप्त की। हाईक एवं भ्रमण से वापसी आए प्रशिक्षणार्थियों से सीओ बसंत कुमार लाटा  भी रूबरू हुए। इस दौरान एलओसी शांति स्वामी, प्रिंसिपल डॉ मंजू यादव, जगदीश प्रसाद शर्मा, सचिव पवन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पप्पू राम मीणा, कंप्यूटर एडिटर राघव शर्मा आदि मौजूद रहे |

रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments