IIFFCA द्वारा आत्मनिर्भर विद्यार्थी अभियान के तहत होगी फिल्म मेकिंग वर्कशॉप, युवा रचेंगे सशक्त सिनेमा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय फिल्म एवं मीडिया उद्योग में युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) तथा इंडो इंटरनेशनल फिल्म फाउंडेशन ऑफ कल्चर एण्ड आर्ट्स फेडरेशन (IIFFCA Federation) ने संयुक्त रूप से "आत्मनिर्भर विद्यार्थी अभियान - स्टूडेंट फिल्म मेकिंग वर्कशॉप" तथा IIFFCA फिल्म फेस्टिवल 2026 के संयोजन की घोषणा की है।

इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवा फिल्मकारों, कटेंट क्रिएटर्स एवं मीडिया क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को फिल्म निर्माण की व्यावहारिक जानकारी, उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

IIFFCA फेडरेशन के डायरेक्टर एवं सीईओ दिव्यांक शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 21 जून 2026 को एक दिवसीय सेमिनार तथा 25 जून 2026 से 12 दिवसीय स्टूडेंट फिल्म मेकिंग वर्कशॉप का आयोजन जयपुर में किया जाएगा।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को फिल्म निर्देशन एवं स्टोरीटेलिंग, पटकथा लेखन एवं कंटेंट डेवलपमेंट, सिनेमैटोग्राफी एवं कैमरा तकनीक, एडिटिंग एवं पोस्ट-प्रोडक्शन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फिल्म निर्माण, OTT एवं डिजिटल कंटेंट निर्माण, अभिनय एवं परफॉर्मेंस तकनीक, प्रोडक्शन मैनेजमेंट एवं इंडस्ट्री वर्कफ़्लो, फिल्म मार्केटिंग एवं वितरण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा |

इसके साथ ही IIFFCA फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए फिल्मो की एंट्री 21 जून 2026 से आमंत्रित की जाएंगी। यह फिल्म महोत्सव विद्यार्थियों, स्वतंत्र फिल्मकारों, मीडिया संस्थानों, प्रोडक्शन हाउसों एवं पेशेवर फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्मों के प्रदर्शन एवं सम्मान का अवसर प्रदान करेगा।

IIFFCA फिल्म फेस्टिवल 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ :-

फिल्म जमा करने की प्रारम्भ तिथिः 21 जून 2026

फिल्म जमा करने की अंतिम तिथिः 5 अगस्त 2026

आधिकारिक फिल्म स्क्रीनिंगः 23 अगस्त 2026

IIFFCA फिल्म अवॉर्ड्स समारोहः 30 अगस्त 2026

कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं फिल्मकारों को FWICE एवं IIFFCA फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र, फिल्म एवं मीडिया विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, फिल्मकारों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से मिलने एवं जुड़ने का अवसर, अपनी फिल्म को दर्शकों और जूरी के सामने प्रदर्शित करने का मौका, भविष्य की फिल्म एवं मीडिया परियोजनाओं में जुड़ने के अवसर, करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे |

IIFFCA फेडरेशन के डायरेक्टर एवं सीईओ दिव्यांक शर्मा ने बताया कि यह पहल भारत के युवाओं को रचनात्मक, तकनीकी एवं उद्यमशील कौशलों से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान शिक्षा, कला, संस्कृति, तकनीक एवं सिनेमा को एक मंच पर लाकर नई पीढ़ी के फिल्मकारों को उद्योग से जोड़ने का कार्य करेगा। देशभर के विद्यार्थी, युवा फिल्मकार, शिक्षण संस्थान एवं मीडिया क्षेत्र में रुचि रखने वाले सभी प्रतिभागियों को इस अनूठे आयोजन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया जाता है।

प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान IIFFCA Federation कोषाध्यक्ष टीना शर्मा, निर्देशक लखविन्द्र सिंह, निर्माता एनके मित्तल, एक्टर ज़हीर शेख, सिकंदर चौहान सहित फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग मौजूद रहे | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments