कर्मचारियों ने भरी हुंकार, आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) राज्य कर्मचारी अब सरकार से आर पार की लडाई लडने को तैयार है। राज्य सरकार ने समर्पित अवकाश के नकदीकरण के भुगतान पर लगाई रोक व आरजीएचएस को बंद करने पर तुली हुई है इन्ही मुद्दो व 25 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रांतव्यापी आव्हान के तहत उदयपुर के कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर हुंकार भरते हुए मुख्य मंत्री के नाम जिला कलक्टर को आंदोलन का नोटिस दिया गया। 

महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड के आव्हान पर दोपहर में विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपना कार्यालय छोड़कर बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित होकर जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 

महासंघ के प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश श्रीमाली ने प्रदश॔नकारियों को संबोधित करते हुए कहा की राज्य सरकार कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड कर आरजीएचएस को निजी बीमा कंपनियो को सोंपना चाहती है जो कतई स्वीकार नहीं है | यह कर्मचारियों व पेंशनर के हितो पर कुठाराघात है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जावेगा व यदि सरकार ऐसा करती है तो कर्मचारी व पेंशनर सड़क पर उतर कर सरकार को जबाव देगा |

सरकार का ढाई साल का कार्यकाल होने जा रहा है लेकिन जो वायदा सरकार ने किया उससे मुकर गई जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इसी को लेकर पूरे प्रदेश के सभी जिलो में महासंघ जाग्रति हुंकार यात्रा निकालेगे। महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों का समर्पित अवकाश पर रोक लगाकर आंदोलन करने पर  मजबूर कर रही है तथा पूरे प्रदेशभर के कर्मचारी 25 से 30 मई तक एक एक घंटे का  कार्यालयों में कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन का आगाज करेगे। 

कर्मचारीयों को महासंघ के प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश श्रीमाली, प्रदेश संगठन मंञी धुलसिंह चुंडावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, शिक्षक प्रदेश सलाहकार यशवंत पाण्डे, कर विभाग अध्यक्ष भरत पाटीदार, बीमा विभाग के प्रदीप बंधु, सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अम्बा लाल मेनारिया, वाहन चालक संघ के अजीत पटिया, pwd एवं संयुक्त मंत्री सुशील वशिष्ठ, मत्स्य विभाग अध्यक्ष देवी सिंह राजपुत ,नीजी सहायक संवर्ग के गिरीश पुरोहित, वन विभाग मंत्रालयिक के नारायण सिंह, जीवा लाल, कचरू लाल मीणा,  रंजीत आर्य, राजेश गरासिया, मंजू देवी, कर विभाग के कैलाश सिंह, खान एवं भू विज्ञान के लक्ष्मण सिंह, चिकित्सा विभाग के हरिशंकर ओदिच्य, समाज कल्याण से मगन लाल, भगवत सिंह, प्रताप सिंह, महिपाल गुर्जर, ईश्वर मीणा, योगेश एवं खान एवं भू विज्ञान से विनय धोबी ने संबोधित किया। तत्पश्चात जिला कलक्टर को महासंघ के पदाधिकारीगणों ने मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी नोटिस सौंपा गया।    

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments