बाल रंगमंच कार्यशाला से विद्यार्थियों में निखर रहा आत्मविश्वास और व्यक्तित्व

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौमूं में श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान, चौमूं (जयपुर) के सहयोग से आयोजित बाल रंगमंच कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए नई सीख और अनुभव का माध्यम बन रही है। ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर के अंतर्गत चल रही इस कार्यशाला में बच्चे अभिनय के साथ व्यवहारिक जीवन के महत्वपूर्ण गुण भी सीख रहे हैं।

कार्यशाला का संचालन संस्थान के अध्यक्ष एवं रंगमंच कलाकार, एम.ए. नाट्यकला गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मंच पर प्रभावी ढंग से बोलना, भावों की अभिव्यक्ति करना, संवाद प्रस्तुत करना, समूह में कार्य करना तथा रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना सिखाया जा रहा है।

सुनील सोगण ने बताया कि बाल रंगमंच बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, झिझक दूर होती है तथा वे अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त करना सीखते हैं। कार्यशाला में नाट्य खेल, एकल अभिनय, कहानी प्रस्तुति, मूक अभिनय और मंच अनुशासन जैसी गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं।

ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर प्रभारी कलावती चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यशाला में बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। इस अवसर पर केदारमल कुमावत, सुरेश कुमार सैनी, मनफूली देवी एवं सुमन योगी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments