कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरिजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत दो दिवसीय प्रतियोगिताएं प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस शनिवार को महाविद्यालय में नारा लेखन, मेहंदी, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई | सभी प्रतियोगिताएं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर ऊषा परनामी के निर्देशन में संपन्न हुई।


शनिवार को नारा लेखन प्रतियोगिता का संचालन महिला प्रकोष्ठ सह प्रभारी प्रोफेसर माधुरी गोस्वामी द्वारा किया गया। पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताओं का संचालन महिला प्रकोष्ठ सदस्य प्रोफेसर हंसा लूनायच तथा मेहंदी प्रतियोगिता का संचालन डॉ. प्रीति सिंह व अनीता कुमावत द्वारा किया गया। 

प्राचार्य प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया तथा दो दिवसीय महिला प्रकोष्ठ प्रतियोगिताओं का परिणाम भी घोषित किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा मौर्य व निकिता चोपड़ा ने प्राप्त किया ,द्वितीय स्थान पर खुशी कंवर तथा तृतीय स्थान पर मुस्कान सैनी व प्रीति नायक और नेहा यादव व निकाहत  कुरैशी रहे | बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मायरा शर्मा रही, द्वितीय स्थान पर अनु सैनी तथा तृतीय स्थान पर श्वेता सैनी रहीं । नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी कवर ने प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी सैनी व तृतीय स्थान पर आरजू गंगवाल रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजली शर्मा, द्वितीय स्थान पर मनीषा गुर्जर एवं तृतीय स्थान पर सीमा सैनी रही। 

पोस्टर प्रतियोगिता में मोनिका गंगवाल ने प्रथम, अतीका कुमारी दरिया ने द्वितीय और दिव्या सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में पूजा प्रथम स्थान, मनीषा मौर्य द्वितीय और अनुष्का सिंगोदिया तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी, नारालेखन, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका प्रोफेसर हेमलता आकोदिया, डॉ. उमेश कुमार, अजय कुमार तथा डॉ. ऋचा गुप्ता ने निभाई | कम्प्यूटर अनुदेशक शिव सैनी ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया | प्रतियोगिताओं के अंत में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर उषा परनामी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments