आईबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के पुरोहितों का मोहल्ला स्थित आईबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में 'प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया | साथ ही कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।



समारोह का आगाज मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने सुमधुर सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् हजारी लाल शर्मा ने की। उन्होंने छात्रों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि शिक्षा केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि संस्कारों और ज्ञान का संगम है। कठिन परिश्रम और निरंतरता ही आपको जीवन के बड़े लक्ष्यों तक पहुँचाएगी।

विशिष्ट अतिथि यज्ञाचार्य महेश शास्त्री ने भी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सत्य प्रकाश पारीक द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी ओजस्वी शैली और काव्य पंक्तियों से समां बांधे रखा।विद्यालय के मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया। कनिष्ठ विद्यार्थियों ने सीनियर छात्रों के सम्मान में एकल व सामूहिक नृत्य और विदाई गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

विदाई ले रहे कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ बिताए अपने अनुभवों को साझा किया, जिससे माहौल भावुक हो गया। अंत में संस्था सचिव श्याम किरण शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पारीक, जिला संगठन मंत्री शिक्षक संघ राष्ट्रीय अजय कुमार शर्मा, संभाग संयुक्त मंत्री मेघराज शर्मा, कैलाश तिवारी, ओमप्रकाश कुमावत, मदन कुमावत,धर्मेंद्र गवारिया, संदीप कुमावत, अलीमुद्दीन,आचार्य रामस्वरूप शर्मा, व्याख्याता लालचंद, राहुल कुमावत, राम सिंह, अनिल सेन, माया शर्मा, रीमा अग्रवाल, पूजा कुमावत, वैष्णवी जांगिड, इंदु बिष्ट, कमल सेन, गुड्डू जांगिड़, तन्नू गौरी और रामबाबू ज्योतिषी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments