अपना घर आश्रम की संवेदनशील सेवा से परिवार में लौटी मुस्कान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) 6 माह पूर्व बलीचा क्षेत्र से अपना घर आश्रम उदयपुर की रेस्क्यू टीम द्वारा एक आश्रयहीन, दयनीय अवस्था में लावारिस बीमार व्यक्ति को सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु आश्रम में भर्ती किया गया था। आश्रम की सतत सेवा, समर्पित देखभाल एवं उपचार के सकारात्मक परिणामस्वरूप उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार होता गया।

काउंसलिंग के दौरान उन्होंने अपना नाम शंकर तथा गांव टीडी फला बताया। इस जानकारी के आधार पर आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह ने टीडी ग्राम पंचायत के सरपंच बंशीलाल से संपर्क कर परिजनों का पता लगाया, जिससे परिवार से संपर्क स्थापित हो सका।

दिनांक 16 फरवरी 2026 को शंकर प्रभुजी के बड़े भाई अमराराम उन्हें लेने अपना घर आश्रम पहुंचे। अपने भाई को स्वस्थ एवं सकुशल देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमराराम ने बताया कि शंकर करीब 8 माह पूर्व बिना बताए घर से निकल गए थे, जिनकी काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला था। आश्रम से प्राप्त सूचना से परिवार को उनके सकुशल होने की जानकारी मिली।

आश्रम की समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने शंकर प्रभुजी को तिलक एवं उपराणा पहनाकर ससम्मान परिजनों के साथ घर के लिए विदा किया। इस अवसर पर आश्रम परिवार की मानवीय संवेदनशीलता एवं सेवा भाव की सराहना की गई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments