सहरिया पीजी कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ भव्य उद्घाटन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कालाडेरा स्थित सेठ आर.एल. सहारिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तीनों इकाइयों ने आज अपना सात दिवसीय विशेष शिविर के शुभारंभ सत्र को गरिमामय व ओजस्वी वातावरण में सुसंपन्न किया।


उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शानू अग्रवाल, बीडीओ, चौमूं रहीं। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्कार एनएसएस परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिह्न द्वारा किया गया। 

कार्यवाहक प्राचार्य सह आचार्य रूबी शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वयंसेवकों से कहा कि सेवा से समाज में संस्कारों का विकास आपका मुख्य ध्येय होना चाहिए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विकास अधिकारी शानू अग्रवाल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में  युवाओं को सामुदायिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। एनएसएस अधिकारी संजय सैनी ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा को संदन के पटल पर रखते हुए बताया कि सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत योग एवं ध्यान, उमंग- सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्राम भ्रमण, स्वच्छता रैली, पोस्टर एवं नारा प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं समापन समारोह आदि आयोजित किए जाएंगे।

उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफ़ेसर प्रणेता गुप्ता, प्रोफ़ेसर चिरंजी लाल परिहार व डाॅ. जितेन्द्र लोढ़ा आदि ने भी अपने प्रेरक वक्तव्य प्रदान कर, उद्घाटनीय कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी। साथ ही प्रथम दिवस के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया। प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों में जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम संयोजक एनएसएस प्रभारी आशीष टांक, संजय सैनी एवं डाॅ. शिखा पाटनी के संयुक्त समन्वय में किया गया। मंच संचालन डॉ. शिखा पाटनी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन आशीष टांक द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन एनएसएस गीत के साथ हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments