शिक्षक की व्यथा-कविता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

मैं शिक्षक हूँ,मैं हार नहीं मानती हूँ ।।

काल के कपाल पर लिखती और मिटाती हूँ ।।

मैं शिक्षक हूं मैं हार नहीं मानती हूँ ।।

ज्ञान का दीपक हाथ में लेकर अंधेरे में चलती हूँ ।।

विद्यार्थियों की आँखो से सपनों की उड़ान भरती हूँ ।।

मैं शिक्षक हूँ मैं हार नहीं मानती हूँ ।।

काल के कपाल पर लिखती और मिटाती हूँ ।।

मैं शिक्षक हूं मैं हार नहीं मानती हूँ ।। 

कल के भारत की नींव रखती हर पल कर्तव्य निभाती हूँ ।।

पर कभी-कभी सच में पढ़कर मन ही मन घबराती हूँ ।।

सम्मान कहीं कागजों में खो गया त्याग का मोल घट गया ।।

परिश्रम की धारा बहती रही पर फिर भी मन कहीं , थक सा गया।।

 काल के कपाल पर लिखती और मिटाती हूँ ।।

मैं शिक्षक हूँ,मैं हार नहीं मानती हूँ ।।

तन से क्लांत मन से टूटी फिर भी हिम्मत नहीं हारती ।। 

नई हिम्मत नई ऊर्जा लेकर हर दिन कक्षा में जाती हूँ ।।

विद्या का दान अमूल्य समझ कर सदैव निष्ठा से निभाती हूँ ।।

भले ही जीवन कठिन सही पर शिक्षक कहलाने पर गर्व जताती हूँ।।

कभी कक्षा के उस डिजिटल बोर्ड पर तो कभी,

किताबों के उस ढेर में अपनी दुनिया तलाशती हूँ ।।

भविष्य की राह बताती हूँ ।। 

मैं शिक्षक हूँ मैं हार नहीं मानती हूँ ।।

मैं हर कली को फूल बनाती हूँ ।।

अपने घाव छुपा कर भी दूसरों का जीवन संवारती हूँ ।।

मैं शिक्षक हूँ ,यही पहचान है मेरी दुनिया चाहे ना समझे पीड़ा मेरी,

लेकिन मैं अपने पथ पर चलती रहती ।।

काल के कपाल पर लिखती और मिटाती हूँ ।।

मैं शिक्षक हूँ यही पहचान है, 

मेरी यही पहचान है मेरी।।

लेखक : डॉ. अभिलेखा परिहार,हैदराबाद

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments