कुलगुरू अल्पना कटेजा ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय महाविद्यालय कालाडेरा में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की कुलगुरू अल्पना कटेजा ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करके एनईपी से संबंधित कई भ्रांतियों को दूर किया। 

कुलगुरू ने बहुत ही सहजता से विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बताया कि वह भी ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि मेहनत से प्रत्येक विद्यार्थी अपनी विशिष्टता को सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ सकता है। 

नई शिक्षा नीति कौशल विकास पर बल देती है एवं प्रारंभिक रूप से अभी इनके पाठ्यक्रम सरल बनाये हुए है एवं आगे और परिर्वतन किया जायेगा। सेमेस्टर सिस्टम में सतत मुल्यांकन अतिआवश्यक है एवं विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए 40 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। 

कुलगुरू ने सेेमेस्टर सिस्टम की ग्रेडिंग व्यवस्था को समझाते हुए विद्यार्थियों को बताया कि अब डिग्री के लिए इन्टर्नशिप करना अतिआवश्यक है। इसके लिए उस संस्थान को चुनना होगा जो कि राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्वता प्राप्त है। 

इन्टर्नशिप के लिए उस संस्थान से 120 घण्टे का कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा एवं विद्यार्थियों को इसके चार क्रेडिट स्कोर प्राप्त होगे। राजस्थान विश्वविद्यालय ने विभिन्न संस्थानों से एमओयू कर रखे है और प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह को इसकी जानकारी से भेजने के लिए आश्वस्त दिया। 

प्रो.आशा सक्सेना ने महाविद्यालय में प्रत्येक सेमेस्टर में एसईसी एवं वीएसी के अन्तर्गत विषयों के बारे में कुलगुरू को अवगत करवाया। महाविद्यालय के विद्यार्थी सचिन शर्मा, नेहा नाथावत, निधि शर्मा, अनिशा कुमावत ने नई शिक्षा नीति के विषय में अपने विविध प्रश्न कुलगुरू महोदया के समक्ष प्रस्तुत किये जिस पर उन्होंने अत्यन्त सरल शब्दों में प्रसन्नता पूर्वक उत्तर दिया | साथ ही यह भी बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की प्रत्येक समस्या का शीध्र समाधान करने के लिए तत्पर है। 

कुलगुरू प्रो. कटेजा के इस सहज और सरल व्यवहार से सभी विद्यार्थी अभिभूत हुए। महाविद्यालय प्राचार्य ने कुलगुरू के इस सहयोग एवं विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए महाविद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया एवं कुलगुरू को विद्यार्थियों को एनईपी से लाभांवित करने हेतु पुनः आगमन का अनुरोध भी किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments