ज्ञान का सतत तथा समावेशी भविष्य पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आगाज

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा में ज्ञान का संगम: सतत व समावेशी भविष्य हेतु विभिन्न विधाओं का एकीकरण विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज हुआ। 

अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज माँ सरस्वती के पूजन अर्चन व वंदे मातरम गायन से हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने उद्घाटन सत्र में अपने स्वागत संभाषण द्वारा मंच का सम्मान करते हुए कहा कि कुलगुरू प्रो. अल्पना कटेजा, कुलगुरू प्रो मनोज दीक्षित एवं उच्च शिक्षा आयुक्त डाॅ ओमप्रकाश बैरवा का मार्गदर्शन व आशीर्वाद के लिए महाविद्यालय परिवार आभार व्यक्त करता है।  

सम्मेलन के कन्वीनर प्रो. मंगल चन्द ने अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन की विषय-वस्तु को सदन के पटल पर रखते हुए अतिथियों व सभी प्रतिभागी विद्ववानों का आभार जताया। 

मुख्य अतिथि कुलगुरू प्रो. अल्पना कटेजा ने महाविद्यालय के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमे विचार करना होगा कि हम अपनी भावी पीढ़ी को क्या दे रहे हैं। ज्ञान के सभी क्षेत्र एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, अतः हमें इस दिशा के सार्थक प्रयास मजबूती से करने होंगे। इससे शिक्षा नीति व विद्यार्थियों का सीधा जुड़ाव होगा। 

सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि प्रो. मनोज दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सेमिनार भविष्य मे नव-निर्माण की नींव रखेगा। साथ ही, उन्होंने भारतीय ज्ञान पद्धति एवं धारणीय विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। 

काॅलेज शिक्षा के आयुक्त डाॅ. बैरवा ने ऑनलाइन मोड से कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदन को कहा कि मात्र डिग्री प्राप्त करना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं है, बल्कि विद्यार्थी का कौशल विकास आधारित बहुमुखी विकास ही शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य है। 

दूसरे मुख्य समानान्तर तकनीकी सत्र में प्राचार्य प्रो. राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यवक्ता प्रो. देबा बहादुर खड़का ने नेपाल के संदर्भ में जलीय तत्वों के मूल्यांकन पर अपनी वार्ता प्रदान की। प्रो. एम. के. पण्डित ने मौसम व जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार रखे। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. सुरेन्द्र सिंह, ताइवान विश्वविद्यालय की डाॅ. रेखा बाई, राजकीय महाविद्यालय सीकर के डाॅ. जे. डी. सोनी ने अपने विचारों से सहभागियों को लाभांवित किया। धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व डाॅ. शिखा पाटनी ने निर्वहन किया। उद्घाटन सत्र व प्रथम तकनीकी सत्र का सफल संचालन प्रो. अमिता कुमारी, प्रो. प्राची शास्त्री एवं डाॅ. जे. डी. सोनी ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments