कर्मचारियों को वितरित किए हैंडहेल्ड टैबलेट

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली को आधुनिक एवं डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Signal Maintenance and Management System (SMMS) के अंतर्गत सिग्नल कर्मचारियों को हैंड-हेल्ड टैबलेट उपकरण वितरित किए गए।

टैबलेट वितरण कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक, जयपुर रवि जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशफाक़ हुसैन अंसारी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/जयपुर ललित कुमार तथा मंडल के अन्य सिग्नल एवं दूरसंचार अधिकारी एवं पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे।

इस पहल के तहत सिग्नल स्टाफ को प्रदान किए गए टैबलेट उपकरणों का उपयोग सिग्नलिंग परिसंपत्तियों के रख-रखाव एवं प्रबंधन से संबंधित कार्यों के लिए किया जाएगा। इससे सिग्नलिंग उपकरणों की मेंटेनेंस गतिविधियों का रिकॉर्ड अब पारंपरिक कागजी पद्धति के स्थान पर डिजिटल रूप में दर्ज किया जा सकेगा।

वितरित किए गए टैबलेट सैमसंग कंपनी के हैं, जिनमें 8 GB RAM एवं 128 GB इंटरनल मेमोरी उपलब्ध है। ये टैबलेट Wi-Fi तथा 5G कनेक्टिविटी से युक्त हैं, जिससे फील्ड में कार्यरत सिग्नल कर्मचारियों को सिग्नलिंग परिसंपत्तियों से संबंधित डेटा को रियल-टाइम में अपडेट करने तथा आवश्यक सूचनाओं तक त्वरित पहुंच प्राप्त करने में सुविधा होगी।

इस डिजिटल प्रणाली के लागू होने से सिग्नलिंग परिसंपत्तियों की निगरानी अधिक प्रभावी होगी, मेंटेनेंस रिकॉर्ड का रियल-टाइम अपडेट संभव होगा तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता में वृद्धि होगी। यह पहल जयपुर मंडल में सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण तथा रेलवे सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर अधिकारियों ने सिग्नल कर्मचारियों को नई डिजिटल प्रणाली का अधिकतम उपयोग करते हुए सिग्नलिंग परिसंपत्तियों के रख-रखाव को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments