इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH) के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं गरिमामय वातावरण सुनिश्चित करने हेतु कर्मचारियों को संवेदनशील बनाना था।


मुख्य अतिथि सुनीता मीणा तथा डॉ. ममता भाटिया द्वारा क्षेत्रीय केंद्र जयपुर पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH) के लिए एक शिकायत पेटी का भी उ‌द्घाटन किया गया, जिसमें किसी स्त्री एवं पुरुष किसी को भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और जो ऑनलाइन माध्यम से शिकायत करने में असमर्थ हैं, वे आसानी से शिकायत पेटी में अपनी शिकायत डाल सकते है।

डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केंद्र जयपुर ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजस्थान पुलिस का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी तथा जागरुकता, समय पर शिकायत दर्ज कराने और प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा हेतु राज कॉप ऐप, एम् कवच की उपयोगिता पर भी विस्तार से जानकारी दी तथा इसके माध्यम से उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं और त्वरित पुलिस सहायता के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments