राष्ट्रीय खेल दिवस पर जगतपुरा में हुआ खेलकूद कार्यक्रम आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार सृजन) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat), जयपुर, राजस्थान के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, जगतपुरा के तत्वाधान में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर "एक घंटा खेल के मैदान में" थीम के तहत खेलकूद गतिविधियों का आयोजन खेल मैदान, जगतपुरा में किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमल भिंडा और ग्राम विकास अधिकारी विजय घोसल्या द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाबूलाल वर्मा (राष्ट्रीय खिलाड़ी, खो-खो) एवं विशिष्ट अतिथि अंकित घोसल्या (राष्ट्रीय खिलाड़ी, खो-खो) का युवा मंडल द्वारा साफा, माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कमलेश गठाला द्वितीय स्थान सचिन भिंडा तृतीय स्थान भुनेश्वर शर्मा, लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रमेश मीना द्वितीय स्थान अविनाश रोलानियां तृतीय स्थान अमन कुम्हार , ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपांशु सामरिया द्वितीय स्थान सौरभ सैनी तृतीय स्थान हेमन्त सैन रहे इन विजेताओं को प्रमाण पत्र और टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

युवा मंडल के अध्यक्ष सांवर सैनी ने बताया कि ग्रामीणों और युवाओं की उपस्थिति तथा सहभागिता उत्साहजनक रही। इस दौरान युवा मंडल के सचिव लोकेश बुनकर, खेल सचिव प्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष अर्जुन लाल रूंडला, प्रवक्ता मोहित शर्मा, सदस्य सत्यनारायण धाभाई, संजीत मालावत, सीताराम गढवाल,आदित्य सामरिया सहित अन्य युवा उपस्थित रहे। लोकेश बुनकर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस जैसे अवसर हमें मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैदान में 1 घंटा खेलकर एनर्जी दोगुनी हो गई और जो खेलेगा, वही खिलेगा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments