भारत विकास परिषद ने गायत्री बाल वाटिका में किया पौधारोपण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद भामाशाह द्वारा आज गायत्री बाल वाटिका सेक्टर 5 में 'जन्मदिन मनाएंगे एक पेड़ भी लगाएंगे' योजना के अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष ई. वाई के बोलिया के जन्म दिन पर पौधारोपण किया गया |

भामाशाह सचिव डी सी सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाविप के पूर्व नेशनल वायस चेयरमैन डॉ. एम जी वार्ष्णेय थे जबकि अध्यक्षता भामाशाह अध्यक्ष एन के कोठारी ने की |

इस अवसर पर डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि भाविप द्वारा पिछले 30 वर्षों से लगातार उदयपुर शहर में "जन्मदिन मनाएंगे - एक पेड़ भी लगाएंगे" योजना चल रही है जिसके अंतर्गत जन्मदिवस पर पौधारोपण किया जाता है | इस योजना के अंतर्गत अब तक 5 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं | इस अभियान की खूबसूरती य़ह है कि पौधे की परवरिश की जिम्मेदारी जन्मदिवस वाले व्यक्ति या जहाँ पौधा लगा है, वहां किसी व्यक्ति को दी जाती है | मीना बोलिया ने बताया कि आज लगाए गए पौधों की परवरिश की जिम्मेदारी वाटिका के सामने रहने वाले व्यापार मण्डल सेक्टर 5-6 के अध्यक्ष मनोज जैन ने ली |

पर्यावरण प्रभारी के के शर्मा ने बताया कि जो व्यक्ति जन्मदिन पर या विवाह की वर्षगाँठ पर या अन्य प्रमुख अवसर पर अपने घर के बाहर पौधारोपण करना चाहें, वे भाविप भामाशाह में सम्पर्क कर सकते हैं | कोषाध्यक्ष योगेश अग्निहोत्री ने बताया कि कार्यक्रम में रमेश जायसवाल, अनिल शर्मा, राजेश पागे, उदय नारायण अरोड़ा, अनुपम शर्मा, मंगला पागे, सरोज बापना एवं रमेश बापना का सहयोग रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments