रणजीत बोथरा सरदारशहर परिषद-बैंगलोर के नये अध्यक्ष मनोनीत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

 सरदारशहर (संस्कार सृजन) राजराजेश्वरीनगर स्थित होटल देसी मसाला में सरदार शहर परिषद की असाधारण आम सभा का आयोजन किया गया। बिमल श्यामसुखा एवं रविप्रकाश नाहटा द्वारा मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।


इस अवसर पर केयर टेकिंग समिति के सदस्य पवन बुच्चा, उमेद बुच्चा, बिमल श्यामसुखा, आलोक सेठिया तथा चुनाव अधिकारी ऋषभ बरडिया की उपस्थिति में रणजीत बोथरा को निर्विरोध सरदारशहर परिषद का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणजीत बोथरा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के पश्चात अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने उपाध्यक्ष पद हेतु विनोद बोथरा और सुनीत डागा, सचिव के रूप में राजेश सेठिया, कोषाध्यक्ष के रूप में रवि नौलखा तथा सह-सचिव पदों पर अमित नौलखा और राजेंद्र नाहटा को शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त ऑडिटर के रूप में अशोक पींचा, संगठन सचिव कनक सेठिया, प्रसन्न दुगड़ सहित अन्य समिति सदस्यों, सलाहकारों और समन्वयकों को भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

निवर्तमान अध्यक्ष पवन बुच्चा ने परिषद की गतिविधियों तथा अब तक के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया तथा सफल कार्यकाल के लिये पवन बुच्चा एवं उनकी टीम का करतल ध्वनि के साथ आभार व्यक्त किया ।

इस महत्वपूर्ण सभा में समाज के अन्य गणमान्य सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आम सभा में जयसिंह डागा, सुनील दुगड, रविप्रकाश नाहटा, राकेश श्यामसुखा, दीपचंद दुगड, उम्मेद पूरबा आदि सदस्यों ने परिषद प्रगति हेतु बहुमूल्य सुझाव पेश किये । कार्यक्रम का सफल संचालन आलोक सेठिया ने किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments