पूर्व विधायक शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष सर्किल स्थित कार्यालय पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।


पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने न केवल संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई, बल्कि समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार और कार्य आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। 

रामलाल शर्मा ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर ग्राम पंचायत धोबलाई में प्रतिभा सम्मान समारोह, सिंगोदखुर्द में रक्तदान शिविर, नगर परिषद चौमूँ से शोभायात्रा आदि कार्यकमों में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर परिषद चौमूँ से निकाली गई शोभायात्रा का फूल बरसाकर और ठंडाई पिलाकर स्वागत किया। 

इस मौक़े पर नगर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, पूर्व प्रधान महेश मीणा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एनआर यादव, पूर्व पार्षद रामावतार कुलदीप, बलदेव टांक, अभिषेक सोरेला, पार्षद संदीप शर्मा, राहुल बिवाल, सुभाष बिवाल, धर्मेंद्र बंजारा, मोहन जलूथरिया, संदीप कुमावत, मदन गोरा, विनोद गोदारा, राजेंद्र गुलिया, ओमप्रकाश कुमावत, माहिर गोरी, सुवालाल सैनी, रफीक नागौरी, बजरंग कुमावत, विक्रम टांक आदि लोग मौजूद रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments