श्रीमद्भागवत कथा के लिए गोविन्द देव जी मन्दिर से वाराणसी के लिए बस होगी रवाना

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) आगामी 18 अप्रैल को गोविन्द देव जी मन्दिर से शयन झांकी के पश्चात वाराणसी के लिए एसी बस रवानगी होगी। 19 को वाराणसी श्री गोविन्द मठ पहुंचेंगे। 20 अप्रैल को प्रातः 8 बजे श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर से 51 महिलाएं एवं महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारतीय महाराज एवं जगदीश्वरा नन्द महाराज एवं संत महन्तो की ओर से धूमधाम से कलश यात्रा श्री गोविन्द मठ पहुंचेगी। इसके बाद श्रीमद्भागवत महन्त अंजन कुमार गोस्वामी एवं महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी विशोकानन्द भारती महाराज के सान्निध्य में डॉ.प्रशान्त शर्मा के श्रीमुख से कथा प्रारम्भ होगी।

धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि कथा का समय दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त 21 अप्रैल से 23 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक शिव महापुराण द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा का आयोजन किया जाएगा। 

वाराणसी के समाजसेवी आर्किटेक्ट प्रतीक पाण्डेय ने बताया कि कलश यात्रा में वाराणसी से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। महिलाएं एक ही परिवेश में होगी। पांडे ने बताया कि कथा आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित की जाएगी। महिलाओं को साड़ी, कलश ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क वितरित की जाएगी। 

26 अप्रैल को कथा का समापन होगा। 27 अप्रैल को प्रातः 5 बजे वाराणसी से रवाना होकर अयोध्या पहुंचेंगे। वहां, श्री रामलला दर्शन कर पुनः जयपुर के लिए प्रस्थान करेगे। बस के अतिरिक्त जयपुर से श्रद्धालुगण रेलमार्ग से भी यात्रा में वाराणसी पधारेंगे। सभी के लिए व्यस्था गोविन्द मठ में रहेगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments