5 लाख पशुपालकों का 6 माह से अटका अनुदान, विधायक मनीष यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत प्रदेश के लाखों पशुपालकों को मिलने वाला अनुदान पिछले छ: माह से लंबित होने का मुद्दा अब राजनीतिक स्तर पर भी गूंजने लगा है। शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लंबित अनुदान राशि का शीघ्र भुगतान कराने और भविष्य में भुगतान प्रक्रिया को नियमित एवं पारदर्शी बनाने की मांग की है।

विधायक यादव ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सहकारी दुग्ध उत्पादक संघों को दूध आपूर्ति करने वाले पशुपालकों को योजना के तहत प्रति लीटर 5 रुपये का अनुदान दिया जाता है, लेकिन प्रदेश के लगभग 5 लाख पशुपालकों का भुगतान पिछले छह माह से अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, पशु आहार, खल, चारा, भूसा, दाना और पेयजल टैंकरों के बढ़ते खर्चों के बीच अनुदान नहीं मिलने से पशुपालक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। पशुओं के पालन-पोषण, बच्चों की शिक्षा, पारिवारिक खर्च और कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करना भी कठिन होता जा रहा है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि लंबित अनुदान राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएं। साथ ही भविष्य में भुगतान व्यवस्था को नियमित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि पशुपालकों को अपने अधिकार के लिए बार-बार गुहार न लगानी पड़े। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के पशुपालकों में भी लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है और उन्हें अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments