जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
श्रीमहावीरजी (संस्कार सृजन) कस्बा स्थित सैनी धर्मशाला पर बुधवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 198वीं जन्म जयंती मनाई गई | विशाल शोभा यात्रा सजीव झांकिया के साथ कस्बे स्थित सैनी धर्मशाला से शुरू होकर मोदी कॉलोनी मुख्य बाजार होते हुए वापस धर्मशाला आई | तत्पश्चात शोभा यात्रा विशाल सभा के रूप में परिवर्तित हो गई जहां पर सैनी समाज के अतिथियों ने फूले दंपत्ति के द्वारा समाज के लिए किए गए कार्य एवं नारी उत्थान के लिए भी बहुत कुछ किया | इस पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले को नमन कर उनकी तस्वीर पर बाहर से आए अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सैनी समाज के अतिथियों ने फुले दम्पति की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फुले दम्पति द्वारा सैनी समाज को नहीं बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा दी गई महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने सर्वप्रथम महाराष्ट्र में विद्यालय खोल कर महिला उत्थान एवं दलित वर्ग के लिए विद्यालय खोल कर्म को पढ़ाना शुरु किया एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को हमें अपनाना चाहिए और उनके आदर्शों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर श्री महावीर जी तहसील, हिंडौन तहसील एवं सूरोठ तहसील के सैनी समाज के तहसील अध्यक्ष एवं प्रमुख पंच पटेल शोभा यात्रा में शामिल हुए शोभायात्रा से पूर्व झंडा एवं माला की बोली लगाई गई जो झंडा की बोली 41000 में पहलाद कुंड हिंडौन निवासी फूल चंद सैनी के नाम रही एवं माला की बोली अलीपुरा निवासी बत्तूराम सैनी के नाम 41000 में छूटी। मंच संचालन महेश चंद सैनी ने किया |
इस अवसर पर हिंडौन नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद्र सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति श्री महावीर जी के जियालाल गोविंद सिंह, तरुण कुमार सैनी , भगवान सिंह, गिर्राज प्रसाद, सुमन सैनी, उमाकांत बिलासपुरिया, भगवान सहाय, हरि सिंह सैनी, सुनील सैनी, बाबूलाल, प्रभुदयाल सैनी, प्रवीण कुमार , प्रेम ,जीतू सैनी आदि पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में सैनी समाज के महिला पुरुष मौजूद रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





