जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज सुभाष सर्किल स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और भाजपा सदस्यता अभियान जयपुर संभाग प्रभारी राजेंद्र गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद यादव को पार्टी का दुप्पटा ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद यादव का कहना है कि मैंने कांग्रेस पार्टी की ईमानदारी के साथ सेवा की परंतु कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं होती है, कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। दूसरी ओर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जिसके कारण आज मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की।
इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, बजरंग लाल सोनी, प्रधान रामस्वरूप यादव, नगर महामंत्री महेश सेरावत, वार्ड नं-44 बूथ अध्यक्ष महेंद्र यादव, संगठन मंत्री हनुमान सहाय यादव,भागीरथ यादव, जगदीश यादव,राजकुमार यादव,बाबूलाल यादव,प्रहलाद यादव,मदन यादव, महेंद्र यादव,संतोष यादव, सुरेश मिस्त्री,ओमप्रकाश यादव,मालीराम यादव,ओमप्रकाश कुमावत (फौजी) अंकित यादव,राहुल यादव आदि लोग उपस्थित थे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





