हवाई जहाज वाले प्रिंसिपल की अनूठी पहल : टॉपर्स को अपने खर्च पर करवाई हवाई यात्रा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोढसर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार अंकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी और प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने,उच्च अंक प्राप्त करना, प्रतिभाओ का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का लक्ष्य, शिक्षा के साथ साथ जीवन मे नई उड़ान से आत्मविश्वास बढ़ना तथा बच्चों प्रोत्साहित करना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से, प्राचार्य ने विद्यालय के टॉपर छात्रा विद्या कुमावत 12वीं बोर्ड में 93% अंक प्राप्त करने पर उसको अपने स्वयं के खर्चे पर हवाई यात्रा का आनंद करवाया।

इस विशेष प्रोत्साहन भ्रमण के तहत बच्चों को जयपुर से बीकानेर तक की हवाई यात्रा करवाई गई। दो दिवसीय यात्रा के दौरान बच्चों को जूनागढ़ महल, म्यूजियम,श्री करणी माता मंदिर देशनोक, वैष्णो धाम, लालगढ़, निदेशालय भवन आदि प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भ्रमण करवाकर उनका ज्ञानवर्धन किया गया।

शिक्षा विभाग के निदेशक श्री सीताराम जाट ने दी शुभकामनाएं :-

इस हवाई यात्रा के दौरान एक गौरवान्वित करने वाला पल तब आया, जब प्रधानाचार्य और विद्यार्थियों की मुलाकात माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक (डायरेक्टर) से हुई। शिक्षा निदेशक ने प्रिंसिपल राजेश कुमार अंकुर के इस उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने इस पहल को शिक्षा जगत के लिए एक बेहतरीन उदाहरण बताते हुए प्रधानाचार्य और सभी प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्र में 'हवाई जहाज वाले प्राचार्य' के नाम से हुए प्रसिद्ध :-

अपने इस अनोखे और नि:स्वार्थ प्रयास के कारण राजेश कुमार अंकुर अब पूरे क्षेत्र और शिक्षा विभाग में 'हवाई जहाज वाले प्रिंसिपल' के नाम से लोकप्रिय हो चुके हैं। वे इससे पहले भी विद्यालय के होनहार छात्रों को दिल्ली और उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों की हवाई यात्रा करवा चुके हैं। अपने इस अभियान के तहत वे अब तक कुल सात प्रतिभावान बच्चों को हवाई सफर का यादगार तोहफा दे चुके हैं।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने जताया आभार :-

ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए हवाई यात्रा का सपना सच होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। प्रधानाचार्य की इस पहल से स्कूल के बाकी बच्चों में भी अव्वल आने और अपनी प्रतिभा निखारने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

हवाई यात्रा करने वाली बालिका विद्या कुमावत ने कहा मेरे द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढोढसर में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर आदरणीय प्रधानाचार्य राजेश कुमार अंकुर द्वारा मुझे प्रथम हवाई यात्रा का अवसर प्रदान किया गया। यह अनुभव मेरे लिए अत्यंत रोचक और यादगार रहा। यात्रा के दौरान बीकानेर के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया गया, जिससे वहाँ की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को निकट से जानने का अवसर मिला। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु किया गया यह प्रयास सराहनीय है तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments