जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई (संस्कार सृजन) अभिनेत्री खुशी पाल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। इनकी आगामी फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के रीवा क्षेत्र के आस पास के मनोरम स्थलों पर की गयी है। इसके साथ ही साउथ सिनेमा और बॉलीवुड फिल्म में इनके अभिनय का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। इससे पहले खुशी ने म्यूजिक वीडियो 'पहले जा फिर जानेजान', 'अम्बरान दे तोर' में अभिनय किया है। इसके अलावा वह वेब सीरीज, फिल्म और विज्ञापनों में अभिनय कर रही हैं।
खुशी पाल कहती हैं कि चूंकि मैं नेपाल से हूं इसलिए सबसे पहले मैंने हिंदी भाषा सीखी। डांस और अभिनय की कला मेरे अंदर थी बस उसे निखारने का अभ्यास किया।
उनका कहना है कि सब को ख्वाब देखने का हक है और उसे पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आप इंडस्ट्री में आना चाहते हैं तो आपको कोई रोक नही सकता। अपनी मेहनत और लगन पर विश्वास रखें क्योंकि आपसे बेहतर आपको कोई और नहीं जान सकता। अनुभव से बड़ा कोई शिक्षक नहीं है।
उन्होंने अपने इंडस्ट्री में आने के सफर के बारे में बताया कि यह उनके लिए ऐसा था मानो जमीन से उठकर आसमान को पकड़ना हो। यहाँ तक पहुंच पाना सबके बस की बात नहीं। आज मैं छोटी सी जगह से मायानगरी का सफर तय कर पाई, यह सब अपनी मेहनत और लगन से किया है। यहाँ संघर्ष किया, मेहनत की और आज अपनी मंजिल की ओर जा रही हूँ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





.jpeg)
