जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई (संस्कार सृजन) खाने-पीने से लेकर पहनने-ओढ़ने तक, फैशन की दुनिया में अब ट्रेंड बदल रहा है | धीरे-धीरे लोग हर मामले में पुराने दौर में लौट रहे हैं | ऐसे में खादी के कपड़े भी लोगों के फैशन का हिस्सा बन गए हैं | जहां आजकल कई नए फैब्रिक्स जैसे डेनिम, पॉलिएस्टर, सिल्क और लाइनन बाजार में छाए हुए हैं, वहीं अब कुछ व्यापारियों ने खादी को इतने वैरायटी और डिज़ाइन में पेश किया है कि लोगों ने दूसरे कपड़े छोड़कर फिर से खादी अपनाना शुरू कर दिया है |
खादी से बना क्रॉप टॉप, वेडिंग वियर और नाईट ड्रेस :-
हर तरह के कपड़े में अलग-अलग फैब्रिक का इस्तेमाल होता है, जो उन्हें खास और आकर्षक बनाता है | कैजुअल वियर और वेडिंग वियर दोनों अलग-अलग फैब्रिक से बने होते हैं | लेकिन इन दिनों सूरत का एक व्यापारी हर तरह के कपड़े खादी से बना कर मुंबई के बाजार में बेच रहा है | उनका नाम हिमेश है | उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी सिर्फ खादी के कपड़े ही बनाती है | शर्ट, टॉप, नाइट ड्रेस, वेडिंग वियर, क्रॉप टॉप, कुर्ती और अन्य पहनने योग्य कपड़े खादी से ही बनाते हैं |
वाइट हाउस नाम से कंपनी :-
मुंबई के ट्रेड फेयर में इनका स्टाल वाइट हाउस के नाम से जाना जाता है | ये खादी के कपड़ों से विभिन्न तरह के ड्रेस बनाते हैं, इसलिए इनकी कंपनी का नाम वाइट हाउस है | मेक इन इंडिया को बढ़ावा देते हुए, ये खादी को नई पहचान दे रहे हैं, जिससे लोग शादी जैसे बड़े आयोजनों में भी खादी के कपड़े पहनना पसंद कर रहे हैं | ये वन पीस 2000 में और टॉप 500 से 700 रुपए में बेचते हैं |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





