जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) डॉ.राजेश कुमार सैनी (हरितगृह विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेंनर) को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के दौरान एक कार्यक्रम मे राष्ट्रीय महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान जयपुर द्वारा कृषि उद्यानिकी वानिकीकरण पर्यावरण संरक्षण कृषि पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान 2025 सम्मानित किया गया |
डॉ. सैनी अब तक 50 से ज्यादा कार्यक्रम देश के 15 से ज्यादा रेडियो केंद्रो से जिसमें राजस्थान गुजरात उत्तर प्रदेश हरियाणा दिल्ली के कम्युनिटी रेडियो एवं आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण हो चुका है | डॉ. सैनी रेडियो मैन ऑफ राजस्थान एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान से भी सम्मानित है |
डॉ. सैनी पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से कृषि क्षेत्र में किसानों का एवं पर्यावरण प्रेमियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं | सैनी पर्यावरणविद के अलावा कृषि विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेनर है | सैनी देश विदेश नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स, नेपाल, अफगानिस्तान इत्यादि देशों की यात्रा कर चुके हैं |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





