जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उत्तराखंड (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिझौली में पर्यावरण मित्र और शिक्षक अशोक पाल सिंह द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया सैनी समाज एवं ज्योतिबा फुले मंच के संरक्षक डॉक्टर पहल सिंह सैनी रहे | डॉक्टर पहल सिंह सैनी ने शिक्षक और पर्यावरण मित्र अशोक पाल सिंह को महात्मा ज्योतिबा फुले का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और अशोक पाल सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा व्यक्तित्व धरा पर बहुत कम मिलता हैं जो शिक्षा की अलख जगाने के साथ-साथ पर्यावरण को भी बचाने का काम कर रहे हैं |
इस दौरान भूपेंद्र सिंह चौहान, अरमान, बालकवि दीपक, शिव, ऋतिक, कृष्णा, शिवम, करण सिंह, मनीष, हरीश आदि लोग मौजूद रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





