जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन)रामलीला मैदान में प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर के नेतृत्व में जयपुर ग्रामीण से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने सम्बोधित किया।
रैली में उप जिलाप्रमुख डागर ने जयपुर ग्रामीण के सैकड़ों साथियों के साथ शामिल होकर संविधान संरक्षण के इस महाअभियान में हिस्सा लिया। कहा कि भारत का संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है, जो सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार, समानता, स्वतंत्रता और न्याय सुनिश्चित करता है।
आज देश की संस्थाओं की स्वतंत्रता पर खतरा है, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर अंकुश और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का हनन हो रहा है। भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है।"संविधान हमारा गौरव है, इसकी रक्षा हमारा धर्म है हम हर किमत पर संविधान की रक्षा करेंगे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.