जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) नृसिंहद्वारा मीठाराम जी का मंदिर रावजी का हट्टा पर हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पंडित नरोत्तम गौड़ ने बताया कि संकट मोचन हनुमान जी एवं पंचमुखी हनुमान जी के अभिषेक व आँगी कर के षोडशोपचार पूजा कर एवं श्रृंगार धराया गये । भव्य आतिशबाजी, सुंदर विद्युत सज्जा, रंग बिरंगी पुष्पसज्जा की गई।
जोधा किन्नर व नंदिनी किन्रर द्वारा नृत्य एवं बधाई भजन प्रस्तुत किये गये। महंत हर्षितादास द्वारा महाआरती की गई व महंत मेवाड़ महामंडलेश्वर रामचंद्रदास खाकी द्वारा आशीर्वाद व विश्वकल्याण की कामना के साथ महाप्रसाद वितरण किया गया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





