जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जौनपुर (संस्कार सृजन) मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत आने वाले जूड़पुर गांव के हनुमान मंदिर प्रांगण में ग्रामीण हनुमान भक्तों की ओर से हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर पूजा अर्चना और हवन-यज्ञ का आयोजन धूमधाम से गुलाब पंडित के मार्गदर्शन में किया गया।
मुख्य यजमान राजीव दुबे के अलावा, आशीष उपाध्याय,मल्लू यादव, मढ़ी दुबे, राजनरायन दुबे, प्रकाश पाल, लड्डू यादव, विनोद दुबे, गुड्डू दुबे, राजबहादुर दुबे,अधारपाल, सिंगार यादव , कुमार प्रजापति, दुलारे पाल,नखड़ू यादव,अंजू दुबे, प्रवीण दुबे, डॉ यादव, जीवलाल दुबे , लालजी दुबे रहे |
इसके अलावा गांव के बड़े-बूढ़े ,बच्चे तथा महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हनुमान जन्म उत्सव में जयकारे लगाए। बजरंगबली के नाम से पूरा प्रांगण गूज उठा। गुलाब पंडित ने कहा कि भगवान की भक्ति हनुमान की तरह कर आप सब अपना-अपना जीवन धन्य बनाए राम नाम के महिमा को जानिए।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





.jpeg)
