जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हनुमान जन्मोत्सव पर चौमूं तहसील की ग्राम पंचायत भूतेडा स्थित इच्छापूर्ण बालाजी के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी | मंदिर पुजारी पंडित सांवरमल शर्मा ने बताया कि सुबह से ही इच्छापूर्ण बालाजी जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई |
कार्यक्रम के दौरान भजनों का भी अलग-अलग कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां देखकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
इसी प्रकार खेजरोली, ईटावा भोपजी , उदयपुरिया, महारकला, कागलिया वाले बालाजी, जेतपुरा , नंदपुरी आश्रम , आष्टीकला , नोपुरा बम आश्रम , विमलपुरा, कानपुरा , नांगल गोविंद, किशनपुरा, सिरसा , हीरा का बास , सान्दरसर , मंडा भिंडा सहित सभी मन्दिरों में बड़ी धूमधाम से बालाजी काजन्मोत्सव मनाया गया।
रिपोर्ट : भगवान सहाय यादव
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





