जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राजकीय उप जिला स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित राजस्थान पेंशनर्स मंच उप शाखा चौमूं के तत्वावधान में मंच के अध्यक्ष राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई |
इस अवसर पर ज्योतिबा फुले व अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया |
इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद काला, सीताराम बुनकर, वैद्य रामविलास शर्मा, मोहनलाल सैनी, सुशीला कुमावत, विनोद शर्मा, सुशील गंगवाल, कैलाश बिंवाल, कैलाश चंद्र शर्मा, ईश्वर लाल सैनी, रामपाल कुमावत, भेरूलाल यादव, अरविंद भातरा उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





