जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
गुवाहाटी (संस्कार सृजन) केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त निधि पांडे ने पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय खानापारा का दौरा किया । सर्वप्रथम आयुक्त ने प्रार्थना सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन गुवाहाटी संभाग के उपायुक्त चंद्रशेखर आजाद, राम कुमार पाणिग्राही सहायक आयुक्त एवं रणधीर सिंह, सहायक आयुक्त ने भी शिरकत किया।
प्रार्थना सभा के उपरांत विद्यालय प्राचार्य पुरुषोत्तम सिन्हा के द्वारा आयुक्त का अभिवादन असम के सांस्कृतिक धरोहर गमोछा एवं होराई से किया गया। तत्पश्चात आयुक्त द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने शिक्षा एवं अनुशासन पर जोर दिया, साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन की नई शिक्षा नीति पर कार्य नीतियों की चर्चा की साथ ही साथ केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक तप्तेश कुमार मेवाल की फिल्म ‘चक्रव्यूह’ को रिलीज़ किया ।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ख़ानापारा के शिक्षक तप्तेश कुमार मेवाल द्वारा निर्देशित और असलम कायमखानी द्वारा लिखित फ़िल्म चक्रव्यूह को प्रदर्शित किया गया। फ़िल्म के फिल्मांकन विद्यालय के मुख्य भूमिका में शिक्षक बबीता दास, सुधीर कुमार, जॉनी अहमद, मानी बोरदोलई,हर्षवर्धन पांडेय,रीना के साथ बाल कलाकार विद्यार्थी मोक्षित मेवाल और जानवी ने अहम भूमिका निभाई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन गुवाहाटी संभाग के उपायुक्त चंद्रशेखर आजाद के मार्गदर्शन में फ़िल्म का निर्माण किया गया। फ़िल्म का उद्देश्य बच्चों मे फ़ोन के दुरुपयोग से जुड़ी घटनाओं और समाधान के बारे में जागरूकता फैलाना है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





