जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
शाहपुरा (संस्कार सृजन) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती शाहपुरा में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में एक ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में विधायक मनीष यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए डॉ. अंबेडकर के योगदान को नमन किया। सुबह बिदारा में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके उपरांत जयघोषों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती इस शोभायात्रा ने पूरे शहर का माहौल 'जय भीम', 'संविधान निर्माता अमर रहें' के नारों से गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा में सजी झांकियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा, सामाजिक आंदोलन और संविधान निर्माण में उनके योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए। शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं चौराहों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
रैली के बाद शाहपुरा के निजी गार्डन में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक मनीष यादव ने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानाधिकार की विचारधारा हैं। उनके सिद्धांत आज भी सामाजिक समरसता और संविधान की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रेरणा देते हैं।
NSUI के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन से हमे शिक्षित बनने और संगठित रहकर संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। आयोजन कर्ता जगदीश बुनकर,रामेश्वर गोरेटा, मुकेश ख़ुडानिया, सावरमल आदि ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन बद्री सैनी, पीसीसी सचिव प्रवीण व्यास , पूर्व प्रधान नंदलाल गोठवाल, ब्लॉक अध्यक्ष नाथू सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी, प्रभु दयाल, अर्जुन मोहनपुरिया, रामावतर, पूरणमल बुनकर, चंद्रभान पलसानिया, पवन जोशी, लालचंद मीणा, पूजा नांगोलिया मुखराम चान्दोलिया, सुशीला बुनकर मनींद्र, प्रभु समेत कई लोग मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





