अपना घर आश्रम उदयपुर में 9 माह बाद हुआ भाई का भाई से मिलन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) नो माह पूर्व सिंगोली (सवाईमाधोपुर) से निकले आशिक उर्फ पिंटू प्रभुजी को नवम्बर माह में रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती किया गया। आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि उस समय आशिक प्रभुजी महिला के कपड़े पहनकर सड़क पर घूम रहे थे। नाम पूछने पर अपना नाम आशिक बताया। आश्रम मे आने के बाद इनका निरन्तर उपचार चलाया गया। ठाकुर जी की असीम कृपा से प्रभुजी के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हुआ। सुधार भी ऐसा हुआ की आशिक प्रभुजी प्रतिदिन सभी प्रभुजनों को प्रातः काल के समय योग,व्यायाम और खेल आदि कार्य करवाने लगे। जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य में और तीव्र गति से सुधार हुआ।


आश्रम प्रभारी सुल्तानसिंह ने बताया कि आश्रम में काउंसलिंग के दोरान प्रभुजी जयपुर में रहने वाले बुआ के लड़के अपने भाई जयप्रकाश के मोबाइल नंबर बताए जिस पर संपर्क किया लेकिन उस समय इनके भाई और परिजनों ने उनको लेने से बिल्कुल मना कर दिया। वहीं से पता चला कि इनका नाम पिंटू है। वहां से सवाईमाधोपुर में रहने वाली दूसरी बुआ के लड़के के मोबाइल नंबर की जानकारी मिली। परंतु अब अपना घर आश्रम की टीम के निरंतर प्रयासों से उनसे संपर्क स्थापित हो पाया ,प्रभुजी की वीडियो कॉल पर बुआ रुकमणि और भाई मुकेश से बात कराई गई। आशिक उर्फ पिंटू प्रभुजी को देखकर  परिवारजनों में खुशी का माहौल हो गया। उसके बाद  पिंटू प्रभुजी के बुआ का लड़का श्री मुकेश वैरवा प्रभुजी को लेने आश्रम में आये। पिंटू प्रभुजी को देखकर वो बहुत खुश हुए । 

उन्होंने बताया कि 9 माह पूर्व मामाजी के देहावसान पिंटू का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वो बिना बताए घर से निकल गया बहुत ढूंढा पर कहीं नहीं मिला । परिवार में इसकी माता जी और एक भाई भी हैं। जब अपना घर आश्रम से उसके बारे में समाचार मिला तो परिवार में खुशियां छा गई।मुकेश ने अपना घर आश्रम का आभार, धन्यवाद जताते हुए कहा की आपने इसको  ठीक ही नहीं  किया बल्कि  परिवार में उम्मीद की एक नई आस जगा दी है। ये अब कम से कम अपने परिवार का पालन पोषण तो कर सकेगा।

आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर श्री आशिक प्रभुजी को भरतपुर मुख्यालय से पधारे महेंद्र नाथ शर्मा, संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सचिव अशोक कोठारी, वित्त सचिव प्रकाश जोशी, सुनील चौहान, राजेश गर्ग, आर के गर्ग, द्वारा प्रभुजी को तिलक एवं उपर्णा पहनाकर बड़ी ही प्रसन्नता के साथ इनके बताये पते ग्राम सहनोली, सवाई माधोपुर, राजस्थान के लिए सकुशल विदा किया। 

किसी को सड़क पर कोई असहाय, निराश्रित,शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार दयनीय स्थिति में पड़े मिले तो उसकी सूचना मो.74120 61028 पर दें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments