जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नई दिल्ली (संस्कार सृजन) शादी से पहले अब दुल्हा-दुल्हन अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी प्लान करते हैं। बात जब लड़कों की बैचलर पार्टी की होती है तो वह अक्सर शहर से बाहर किसी जगह पर इस पार्टी को प्लान करते हैं। वहीं कुछ लड़के तो इंटरनेशनल ट्रिप भी प्लान करते हैं। बैंकॉक बैचलर पार्टी के लिए एक फेमस डेस्टिनेशन बन गई है, खासकर लड़कों के बीच ये जगह खूब फेमस है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लड़कों को ये जगह इतनी क्यों पसंद आती है? नहीं, तो आइए जानते हैं।
नाइटलाइफ के लिए फेमस है ये जगह :-
बैंकॉक की पटपोंग और खाओ सैन रोड नाइट मार्केट के साथ नाइट क्लब और स्ट्रीट फूड के लिए फेमस हैं। यहां पर आप किफायती दाम पर पार्टी और शॉपिंग कर सकते हैं। बैंकॉक में अलग-अलग लाइव म्यूजिक डेस्टिनेशन, गो-गो बार और कैबरे हैं। जो बैचलर पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।
किफायती दाम में मिल जाती है ठहरने की जगह :-
बैंकॉक में बजट के मुताबिक गेस्टहाउस से लेकर लक्जरी होटल तक आपको आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप बहुत सारे दोस्तों के साथ यहां बैचलर पार्टी के लिए जा रहे हैं तो यहां पर बजट में ठहरने के लिए बहुत जगह मिल जाएंगी।
सस्ते में मिल जाता है खाना और ड्रिंक :-
बैंकॉक में बजट के अंदर खाने के भी कई ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां पर स्ट्रीट फूड, लोकल रेस्तरां और बार में खाना और ड्रिंक के किफायती और टेस्टी ऑप्शन मिल जाते हैं। ये जगह अपने स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है, जिसमें पैड थाई, टॉम यम सूप और मैंगो स्टिकी राइस जैसी डिशेज फेमस हैं।
आसानी से मिल जाता है वीजा :-
थाईलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस शुरू कर दी है। ई-वीजा लेकर आप आसानी से थाईलैंड घूम सकते हैं। इस सुविधा में टूर के पहले वीजा को लेकर होने वाली दिक्कतों से लोग बच सकते हैं।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




