जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / दिल्ली (संस्कार सृजन) चीथवाडी के सामाजिक कार्यकर्ता, संस्कृतिकर्मी, लेखक एवं प्रबुद्ध शोधकर्ता दीपक कुमार योगी को देश के एक शताब्दी पुराने प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में घोषित दिल्ली विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा सामाजिक नीति क्रियान्वयन पर अपना शोध कार्य संपन्न करने के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
दीपक कुमार योगी द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षण नीति के जयपुर जिले में क्रियान्वयन का अध्ययन किया है। इस अध्ययन में जयपुर जिले के 90 निजी विद्यालयों एवं इनमें अध्ययनरत 360 विद्यार्थियों के परिवारों को सम्मिलित किया गया है।
दीपक द्वारा अपना शोध विश्वविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.पामेला सिंगला के निर्देशन में पूर्ण किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्रीय परिसर में आयोजित 101 वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने उपाधि प्रदान की।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





