किसानों के फसल खराबे के मुआवजे को लेकर विधायक मनीष यादव ने विधानसभा में ऊठाई मांग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार सृजन) विधायक मनीष यादव ने प्रथम सत्र से लेकर वर्तमान तृतीय सत्र में लगातार तीनो सत्रों में किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार मामले उठाते देखे जा रहे हैं | आज भी विधायक ने प्रदेश में वर्ष 2022-23 में रबी की फसल का शीत लहर व पाले के कारण खराबा जो कि किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया था फसल खराबा प्रदेश के जयपुर व सीकर जिले में अधिक रहा था। फसल खराबे के कारण सरकार ने प्रभावित किसानों को मुआवजे देने की घोषणा की थी जिसमें शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के भी 17598 किसानों को फसल खराबे के आदान-अनुदान के लिए डीएमआईएस पोर्टल पर रजिस्टर किया गया था जिनमे से 3123 किसानो का 1 करोड 61 लाख रुपये का आदान-अनुदान का भुगतान आज तक भी पेंडिंग है।

विधायक मनीष यादव ने मांग ऊठाते हुए कहा कि विधानसभा के प्रथम सत्र में अंतः सत्र प्रश्न संख्या 2070 दिनांक 15 मार्च 2024 के माध्यम से भुगतान से वंचित किसानों को भुगतान किए जाने के संबंध में पूछा जिसका 28 मई 2024 को प्राप्त जवाब में सरकार ने भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन बताई, उसके पश्चात द्वितीय सत्र में अतारांकित प्रश्न संख्या 643 दिनांक 18 जून 2024 के माध्यम से बकाया किसानों के भुगतान किये जानें के सबंध में पूछा जिसका लगभग 7 महीने पश्चात दिनांक 28 जनवरी 2025 को प्राप्त जवाब में सरकार ने बताया कि कृषि आदान-अनुदान शीघ्र भुगतान करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उसके पश्चात मेरे द्वारा पुनः तृतीय सत्र में विधानसभा कार्य संचालन एवं प्रक्रिया के नियम 131 के तहत मंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रस्ताव लगाया जिसमे सरकार ने बताया कि बिल बनाकर कोषालय जयपुर को भिजवाए जा चुके है तथा शीघ्र भुगतान कर दिया जावेगा, परन्तु आज तक किसानों का भुगतान नही हुआ।

चूंकि यह बडी विडंमना है कि प्रदेश का अन्नदाता जो हमारे लिए विषम परिस्थितियों में अनाज उगानें का काम करता है, जिसकी काश्त के खराबे के आदान-अनुदान को लेकर भी सरकार गंभीर नही है, तथा गत 15 माह से सिर्फ भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। विधायक ने कहा कि यह हम सबकी समझ से परे है, कि इस प्रक्रियाधीन कार्यवाही की चाल इतनी धीमी कैसे हो गई जो 15 माह से फसल खराबे का आदान-अनुदान किसानों के खाते तक नही पहुंचा है

अतः आग्रह है कि इन काश्तकारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए फसल खराबें का आदान-अनुदान शीघ्र दिलवाया जाकर इन्हें राहत प्रदान करावे जिससें इनकों आर्थिक संबल मिले।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments