जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज टीम अनुराग शर्मा द्वारा चौमूं स्थित माधाणी पेट्रोल के पास 2 गरीब बच्चियों का मायरा भरा गया | अनुराग शर्मा ने कहा कि हमारी टीम आने वाले समय में करीब 100 गरीब बच्चियों की शादी करवायेगी |
जानकारी के अनुसार इनकी माता खाना बनाने का काम करती है पिताजी मजदूरी करते हैं | टीम द्वारा मायरे के रुप में 2 32 इंच LCD, 2 सिलाई मशीन, 2 मिक्सी, 1 फ्रिज, 2 पंखे, 2 प्रेशर कुकर, 21 बेस, 2 कप गिलास सेट भेंट किए गए | साथ ही हलवाई और डीजे साउण्ड की व्यवस्था भी की गई |
इस दौरान पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, चौमूं थानाधिकारी प्रदीप शर्मा,फ्यूचर एकेडमी डायरेक्टर रवि बागडा,पीयूष काँलेज के डायरेक्टर संतोष खांडल,मुकेश शर्मा गोविन्दगढ़ सहित टीम के विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





