जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।25 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के दिन मंगलवार है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी पूजा-अर्चना की जाती है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 25 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |
मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सिंह राशि - (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मेष राशि:-मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। आज के दिन धन का खर्च भी सोच-समझकर ही करें।
वृषभ राशि:- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए स्तोत्रों से धन का आगमन होगा। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि:-मिथुन राशि वाले आज के दिन थोड़ा सावधान रहें। मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय धन की बचत करें। भविष्य में अच्छे परिणाम मिलें, इसके लिए मेहनत करें।
कर्क राशि-कर्क राशि वाले आज वाद-विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में कलह से बचें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामान करना पड़ सकता है। इस समय नया व्यापार शुरू न करें। निवेश करना भी इस समय अच्छा नहीं रहेगा। नुकसान हो सकता है।
सिंह राशि-सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
कन्या राशि-कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया करने के लिए अच्छा है। जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। रुके हुए कार्य आज बन सकते हैं। आप आज दोस्तों या परिवार के सदस्यों की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। प्रेम जीवन और स्वास्थ्य भी आज अच्छा है।
तुला राशि-तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें। आपको ऑफिस में नए कार्य सौपें जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं|
वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। काम का दबाव रहेगा। हर कार्य को मेहनत से करें। नौकरी और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। संतान की तरफ से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
धनु राशि-धनु राशि वालों को आज व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधान बरतें।
मकर राशि- मकर राशि के लिए आज दोपहर के बाद का समय अच्छा रहेगा। दोपहर तक थोड़ा सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। प्रेमी की तरफ से आपको आज कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान सुख का अनुभव करेंगे।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय धन का उपयोग सोच-समझकर ही करें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
मीन राशि- मीन राशि वालों को आज सावधानी से चलने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक कष्ट भी संभव है। अपना और अपनों का विशेष ध्यान रखें। लव लाइफ में भी उथल-पुथल हो सकती है। आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें और धैर्य बनाए रखें।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






.jpg)


.jpg)