जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
शाहपुरा (संस्कार सृजन) शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी विधायक मनीष यादव ने विधानसभा में मामला उठाया है की विधानसभा शाहपुरा सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था रसातल पर है। प्रदेश में आये दिन चोरी व लूटपाट,डकैती, हत्या की घटनाएं आम हो गई है। विधानसभा शाहपुरा में भी चोरी घटनाएं अनवरत बढ रही है। क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगानें में नाकाम हो चुका है। थाना क्षेत्र में चोर रोज ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। मेरे द्वारा पूर्व में द्वितीय सत्र में भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया था जिसकी महज खानापूर्ति कर एसआईटी टीम का गठन किया गया था। जो कागजी कार्यवाही तक सिमट कर रह गया।
तृतीय सत्र में सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया परन्तु क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर कोई अंकुश नही लगा। चोरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे है। लोगों का अंधेरें में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग रात भर अपनें मवेशियों का पहरा देने को मजबूर है। गरीब, मेहनतकश लोग सारें दिन महनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है तथा रात को चैन की नींद भी नही ले पाता है। मवेशीयों की चोरी होना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत दुखद विषय है, क्योंकि इन गरीबों लोगों के जीवन-निर्वाह का यही एकमात्र सहारा होता है। जिससे प्राप्त आमदनी से ये अपनें परिवार का पालन-पोषण कर बच्चों की पढाई-लिखाई करवाते है। क्षेत्र का पुलिस प्रशासन नकारा हो चुका है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। पुलिस विभाग का मुखबिर तंत्र खत्म हो चुका है। पुलिस की गस्त व सीएलजी सदस्यों की मीटिंग कागजों तक सीमित रह गई है। थानों में आमजन के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार किया जाता है। अपराधियों में पुलिस का कोई डर नही है।अपराधियों के हौसले बुलंद...
प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बांसवाडा जिलें के लोहरिया थाना क्षेत्र के पालोदा कस्बें में 12 साल की मासूम जाह्नवी पाटीदार की दिन-दहाड़ें गला रेतकर हत्या कर दी गई है।
30 जनवरी 2024 को गृह विभाग के आदेश पर आईपीएस हेमंत कलाल, SDM, कार्यपालक मजिस्ट्रेट व प्रशासनिक टीम जोधपुर सेंट्रल जेल में औचक निरीक्षण करने गई थी परन्तु जेल प्रशासन ने 20 मिनिट तक गेट नही खोला तथा सर्च टीम बैरंग लोट गई है। जो बेहद संदेह जनक है। क्योंकि 20 मिनिट का समय अपराधियों व जेल प्रशासन के अवैधानिक गतिविधियों को छुपानें के लिए बहुत समय होता है। जिसकों सरकार ने मीडिया से छुपाया है। मै धन्यवाद देना चाहूंगा आईपीएस हेमंत कलाल को जिन्होंनें हिम्मत करकें सरकार के इस कृत्य को सबकें सामनें रखा।
स्कूल कॉलेज में छात्राएं सुरक्षित नही है
प्रदेश में पुलिस का ईकबाल खत्म हो चुका है। स्कूल कॉलेज में हमारी छात्राए सुरक्षित नही है। हाल में ही जयपुर के महिला पॉलिटेक्निकल कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा शिक्षण संस्थान को शर्मशार करने वाली घटना सामनें आई है। जिसका में इस प्रिंसिपल का नाम भी मै इस पवित्र सदन में नही लेना चाहूंगा जिसनें ऐसा कुकृत्य किया है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





