जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) आमेर तहसील के निवासी उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बाड़मेर जिले का प्रभारी (इंचार्ज) नियुक्त किया गया है। प्रभारी बनने पर डागर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का आभार जताया है |
डागर कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में आते हैं | डागर 1994 से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में प्रदेश महासचिव, वर्ष 1998 में युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, 2005 में पंचायत समिति आमेर में सदस्य चुने गए,2010 से 2013 तक जयपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, 2015 में जिला परिषद सदस्य सदस्य के साथ जिला परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव के रुप में रहे, 2021में फिर जयपुर जिला परिषद के सदस्य चुने गए एवं उप जिलाप्रमुख बने। 2023 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव, 2024 में राष्ट्रीय राजींव गांधी पंचायतीराज संगठन में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए , डागर एक साधारण किसान परिवार से आते हैं खेती - बाडी व्यवसाय से जुड़े हैं एवं जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं।
डागर के जिला प्रभारी बनने पर जयपुर ग्रामीण, आमेर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। समर्थक सोशल मीडिया, दुरभाष के माध्यम से बधाईयाँ दे रहे हैं।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





