जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल द्वारा नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेंस के आव्हान पर दिनांक 17 मार्च 2025 से 21 मार्च 2025 तक पूरे भारतीय रेलवे में विरोध सप्ताह के तहत जयपुर मण्डल शाखा द्वारा 21 मार्च 2025 को सेकड़ो रेलकर्मियों द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ कार्यालय से विशाल रैली के रूप में नारेबाजी के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुँच कर विरोध सभा का आयोजन किया और जोरदार राष्ट्रव्यापी विरोध जताया ।
जयपुर मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित बताया कि इस राष्ट्रव्यापी विरोध में एनएफआईआर ओर हम सब रेलकर्मियों की कुछ प्रमुख मांगे है जो वाजिब होने के बाद भी भारत सरकार नही मान रही है इसके लिए हमारी कुछ मांगो को लेकर हम राष्ट्रव्यापी विरोध जता रहे हैं, हमारी मांगे इस प्रकार है-
1. प्रत्येक कमर्चारी को ओपीएस के समान पेंशन लाभ सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत पेंशन योजना में आवश्यक सुधार किया जाए |
2. रेलवे में पदों के सृजन पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाए एवम नए कार्यो के लिए नए पदों का सृजन किया जावे |
3. पदों का सरेंडर बंद करे |
4. रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मापदंडों को लागू करे |
5. ट्रैकमैन संवर्ग की समस्याओं का निराकरण किया जावे |
6. रनिंग कर्मचारियो के किलोमीटर भत्ते के 70 प्रतिशत को आयकर के दायरे से बहार रखा जाए |
7. काँटेवाला संवर्ग में ट्रैकमैन की तर्ज पर री स्ट्रेक्चर लागू किया जाए |
8. कम्युटेड पेंशन को रिस्टोर करने की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष किया जाए |
9. भारतीय रेलवे में इआई रोस्टर समाप्त कर सी रोस्टर लागू किया जाए |
10. कर्मचारी के माता पिता को बिना शर्त चिकित्सा सुविधा एवम सुविधा पास दिया जाए |
11. आठवें वेतन आयोग लागू होने से पूर्व सवर्ग पुनः संरचना लागू किया जाए |
12. ट्रैकमैन संवर्ग में लेवल 6 ग्रेड पे 4200 लागु किया जाए |
13. सभी विभागों में लेवल 7 ग्रेड पे 4600 के स्थान पर लेवल 8 ग्रेड पे 4800 दी जाए व सभी पर्यवेक्षक संवर्ग में लेवल 9 ग्रेड पे 5400 लागू किया जाए |
14. तकनीशियन II व तकनीशियन III का विलय किया जाए |
15. सभी कर्मचारियो को रात्रिकालीन भत्ता व राष्ट्रीय अवकाश भत्ते का भुगतान सुनिश्चित किया जाए व रात्रिकालीन भत्ते की सिलिंग लिमिट हटाई जाए |
16. रेल आवासों व कॉलोनियों की दयनीय स्थिति को ठीक किया जाए |
17. ग्रुप-सी के उच्च पदों को राजपत्रित किया जाए |
18. बोनस की गणना वास्तविक वेतन पर की जाए |
19. निजीकरण बंद किया जाए जैसी प्रमुख मांगो को लेकर राष्ट्रव्यापी विरुद्ध जताया गया।
मण्डल प्रवक्ता अनिल चौधरी ने बताया कि यह हमारा राष्ट्रव्यापी विरोध सप्ताह अभी सिर्फ सांकेतिक है अगर भारत सरकार हमारी प्रमुख मांगो पर ध्यान नही देती है तो हम जल्द इन मांगों को लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन करेंगे और सरकार को हमारी मांगे मानने पर मजबूर कर देंगे | इस राष्ट्रव्यापी विरोध सप्ताह में 17 मार्च 2025 से लगातार प्रतिदिन फुलेरा, बांदीकुई, रेवाड़ी, सीकर, अलवर, रींगस, झुंझुनू आदि जगह अलग अलग शाखाओं ने अपने स्तर पर विरोध जताया है। उपरोक्त मांगो में अनेकों मांगो पर एनएफआईआर ओर सरकार के मध्य सहमति भी बन चुकी है लेकिन फिर भी सरकार उन्हें लागू नही कर कर्मचारिहितो के साथ कुठाराघात कर रही है।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मंडल पदाधिकारी महेश चंद शर्मा, प्रवीण सिंह चौहान, दीपक वर्मा, सुनील यादव, राजेश मीना, वीरेंद्र सिंह कविया, मंजू मीना, शाखा पदाधिकारी याकत अली, विमलेश शर्मा, अनिल चौधरी, मंडल मिडिया प्रभारी, महेश शर्मा,अर्जुन लाल कुमावत, अनवर हुसैन, सुमित सिंह, अमरसिंह मीना, श्रवन लाल मीणा, सुमन चौधरी, बिमला देवी, मोनिका बाजिया, नवनीत सिंह, जीताराम चौधरी, अनुराग मीना, संजय शर्मा, रविकांत, हरिसिंह, भरत वैष्णव, शैलेन्द्र तिवाड़ी, देवेंद्र सिंह चौहान, प्रवीण शर्मा, बाबूलाल चौधरी, रामजीलाल नोदल, नदीम शेख, ऋषिराज मीना ,भगवान सहाय मीना ,पवन शर्मा, कृष्ण शर्मा ,नरसी लाल मीणा, शुभम सैन, सतीश शर्मा ,दिनेश मामोडिया, नेमी चंद बगड़िया, हनुमान शर्मा, प्रतीक सिंह, पृथ्वीसिंह यादव, धर्मसिंह गुर्जर, याकूब अली, रामकेश चौधरी, सुनीता लखेरा ,फतेह सिंह गुर्जर, कुलदीप चौधरी सहित सेकड़ो रेलकर्मी शामिल हुए।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






